चीन में अवैध खनन वाली जगह ढहने से 5 लोगों की मौत, 6 लोग अंदर फंसे

3.2kViews
1776 Shares

 दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में रविवार को एक अवैध माइनिंग ऑपरेशन में ढहने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एपी ने सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से दी।

यह घटना हुइजे काउंटी के बाइवू गांव में सुबह करीब 4.30 बजे हुई। हालांकि, यह साफ नहीं बताया गया कि यह किस तरह की खदान थी। ढहने के बाद छह लोग अंदर फंस गए थे।

घायलों की हालत स्थिर

बचाव टीमों ने उन सभी को घटनास्थल से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में पांच लोगों की चोटों के कारण मौत हो गई। जीवित बचे व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है।

एक हफ्ते पहले 82 लोगों की हुई थी मौत

अधिकारियों ने ढहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना उत्तरी चीन के शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए धमाके के ठीक एक हफ्ते बाद हुई है, जिसमें कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा था कि उस खदान का संचालक कानून का “गंभीर उल्लंघन” कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *