बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब Aditya Roy Kapur का इस फिल्म से होगा कमबैक, ‘आशिक’ बनकर मचाएंगे धमाल

1861 Shares

लंदन ड्रीम्स, एक्शन रीप्ले और गुजारिश जैसी फिल्मों में काम कर चुके आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को उनका बड़ा ब्रेक आशिकी 2 (Aashiqui 2) से मिला। मोहित सूरी की इस फिल्म ने अभिनेता की किस्मत रातोंरात चमका दी थी।

आदित्य रॉय कपूर रॉहुल जयकर बनकर लाखों फैंस के दिलों पर राज करने लगे। यह फिल्म सुपर-डुपर हिट रही। गाने सदाबहार बन गए। इस फिल्म ने उन्हें स्टारडम दिलाया। इसके बाद अभिनेता ने ये जवानी है दीवानी में सपोर्टिंग रोल किया। यह भी हिट रही।

रोमांटिक फिल्म से करेंगे वापसी

मगर पिछले 13 सालों में आशिकी 2 को छोड़कर आदित्य रॉय कपूर ने एक भी सोलो हिट नहीं दी। बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगाने वाले आदित्य रॉय कपूर अब एक रोमांटिक फिल्म के जरिए कमबैक करने वाले हैं। अभिनेता को एक बड़ी फिल्म मिली है जिसमें वह एक बार फिर इंटेंस कैरेक्टर में वापसी करेंगे।

मिलाप जावेरी की फिल्म में दिखाएंगे दम

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर ने डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी के साथ अपकमिंग फिल्म के लिए हाथ बढ़ाया है जिसे भूषण कुमार टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने कहा-

आदित्य में हमेशा से ही ईमानदारी और गहरी भावनाओं के साथ प्यार को दिखाने की एक खास काबिलियत रही है। आशिकी 2 के बाद से ही ऑडियंस ने दिल टूटने वाली कहानियों में उनसे जुड़ाव महसूस किया है। यह किरदार कई परतों वाला, जबरदस्त और भावनाओं के लिहाज से पेचीदा है।

डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें फिल्म के कैरेक्टर के लिए आदित्य से बेहतर कोई अभिनेता नहीं सूझा। इस म्यूजिकल थ्रिलर की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू हो सकती है। उम्मीद है कि फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *