आगरा में आंध्र प्रदेश की पर्यटक से चेन लूटी: ताजमहल के पास शिल्पग्राम के सामने बाइक सवार बदमाश का दुस्साहस

1393 Shares

शिल्पग्राम के सामने रविवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश के दुस्साहस से सनसनी फैल गई। बदमाश ने महिला पर्यटक की चेल लूट ली। आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक माधवी लता परिवार के साथ ताजमहल देखने आई थी।

वह शिल्पग्राम गेट के सामने खड़ी होकर ताज पूर्वी गेट पर जाने के लिए ई कार्ट की प्रतीक्षा कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट कर भाग गया, जिससे महिला पर्यटक माधवी लता और उनका परिवार दहशत में आ गया।

पुलिस सीसीटीवी कर रही चेक

घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस लुटेरे का सुराग लगाने के लिए शिल्पग्राम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *