Live: हिमाचल नगर निगम चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, 3 शहरों में दर्ज की जीत; पालमपुर में कांग्रेस के हाथ सत्ता

 हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हो गई। नगर निगम के साथ 250 जिला परिषद सदस्यों और 1,769 में से 1,684 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम की मतगणना भी शुरू हो गई। मंडी नगर निगम में भाजपा ने 14 में से 12 सीट अपने नाम कर बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट जीतने में कामयाब रहे हैं।

धर्मशाला में भी भाजपा ने 17 में से 11 सीट जीतकर मेयर व डिप्टी मेयर की कुर्सी अपने नाम कर ली है। सोलन नगर निगम में भी 17 में से 11 सीट पर भगवा लहराया है। यहां कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं व एक निर्दलीय के नाम रही है।

यहां पढ़िए चुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट

LIVE UPDATES

  • नगर निगम पालमपुर में कुल 15 सीटों में से 11 पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी चार सीटों पर जीत दर्ज कर पाए हैं। यहां मेयर व डिप्टी मेयर कांग्रेस का बनना तय है।
  • सोलन नगर निगम में भाजपा की पूर्व उपमहापौर मीरा आनंद वार्ड 13 से, कांग्रेस की पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर वार्ड आठ से और कांग्रेस से टिकट न मिलने से वार्ड 12 से निर्दलीय चुनाव लड़ी उषा शर्मा चुनाव हारी।
  • पालमपुर नगर निगम वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी मोनिका ने जीत दर्ज की है।
  • पालमपुर नगर निगम की 10 सीटों के नतीजे आए हैं, इसमें 9 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट भाजपा को मिली है।
  • सोलन नगर निगम में 17 सीटों में से 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 6 और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
  • धर्मशाला नगर निगम में 17 में से 11 पर भाजपा की जीत, 5 कांग्रेस और एक सीट निर्दलीय ने जीती है।
  • सोलन नगर निगम में भाजपा 8 में से 6 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस और निर्दलीय को एक-एक सीट पर जीत मिली है।
  • नगर निगम मंडी के 11 नंबर वार्ड समखेतर से भाजपा प्रत्याशी जानी विजेता, 15 नंबर वार्ड दोहंदी से भाजपा प्रत्याशी जीती।
  • सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर एक से कांग्रेस की अर्चना ठाकुर 186, भाजपा की नीलम 299 मत लेकर विजयीं।
  • वार्ड 2
    कांग्रेस सुनील कुमार 58
    भाजपा सुषमा शर्मा 282
    निर्दलीय रमेश बंसल 346
    नोटा 1
  • वार्ड 3
    कांग्रेस सरदार सिंह 48
    भाजपा पीयूष गर्ग 55
    निर्दलीय गौरव राजपूत 96
    दीपिन बख्शी 55
  • वार्ड 4
    कांग्रेस संगीता ठाकुर 217
    भाजपा रोहित भारद्वाज 278
    निर्दलीय राकेश 7
    नोटा 8
  • वार्ड 5
    कांग्रेस गीतांजलि 181
    भाजपा प्रियंका 289
    नोटा  5
  • वार्ड 6
    कांग्रेस सत्या वर्मा 243
    भाजपा रेखा साहनी 263
    नोटा 5
  • वार्ड 7
    कांग्रेस पूजा 183
    भाजपा अशोक ठाकुर 175
    निर्दलीय मनोज रघुवंशी 126
    मुकेश शर्मा 30
    रामपाल 3
    रविंदर रवि 30
  • वार्ड 8
    कांग्रेस पूनम ग्रोवर 255
    भाजपा सुरेन्द्र 265
  • धर्मशाला में एक पूर्व महापौर सहित उपमहापौर को मिली हार। दोनों निर्दलीय के तौर ओर लड़ रहे थे चुनाव। एक वार्ड 3 तो दूसरा वार्ड 6 से था निर्दलीय प्रत्याशी।
  • मंडी नगर निगम के पैलेस एक वार्ड से भाजपा के गुरदीप कौर 278 वोट से विजेता घोषित।
  • मंडी नगर निगम में दूसरे राउंड मे पांचों सीटें भाजपा प्रत्याशियों ने जीतीं। भाजपा का आंकड़ा में 10 में से आठ हुआ।
  • सोलन नगर निगम चुनाव की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा आगे। पांच वार्ड पर बीजेपी की बढ़त, दो वार्ड में भाजपा के बागी आगे। कांग्रेस केवल दो वार्ड पर बढ़त ले पाई है। कुल 17 वार्ड में भाजपा की ज्यादा सीटों पर बढ़त आ रही है।
  • धर्मशाला नगर निगम के 8 में से 6 वार्ड पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस दो सीटें जीत पाई है।
  • धर्मशाला में वार्ड 4 से पूर्व महापौर नीनू शर्मा जीती। इन्हें 608 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी नेहा को 249 व निर्दलीय को 112 वोट मिले।
  • धर्मशाला नगर निगम के वार्ड 6 और 7 से भाजपा के प्रत्याशी जीते।
  • नगर निगम पालमपुर वार्ड-3 पालमपुर खास से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत कौर चुनाव जीतीं।
    • धर्मशाला नगर निगम के वार्ड-पांच में कांग्रेस की शैलजा ने 643 वोट लेकर जीत दर्ज की। भाजपा की अरुणा कुमारी 405 मत डले।
    • धर्मशाला नगर निगम के वार्ड तीन भाजपा की आशा ने 368 मत लेकर जीत हासिल की। कांग्रेस की सुदर्शन कुमारी को 254 मत मिले।
    • धर्मशाला नगर निगम वार्ड दो भागसू से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक पठानिया 231, भाजपा शमशेर नैहरिया 676, निर्दलीय ओंकार सिंह 422 मत पड़े। भाजपा ने जीत हासिल की।
    • नगर निगम चुनाव पालमपुर वार्ड एक लोहना से कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रपाल चुनाव जीते। इन्द्रपाल को 858 मत मिले, वह करीब 200 वोट के मार्जिन से जीते।
    • धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर एक फरसेटगंज में भाजपा की रेखा जीतीं। महिला के लिए आरक्षित वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशी को 216 और भाजपा प्रत्याशी रेखा को 263 वोट पड़े। नौ लोगों ने नोटा का बटना दबाया।
    • मंडी नगर निगम के वार्ड पांच मंगवाई से भाजपा की कृष्णा ठाकुर विजेता
    • भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का भतीजा परवीन ठाकुर हारा
    • नगर निगम मंडी की ख़लियार वार्ड से कांग्रेस की असन्तुष्ट अलकनंदा हांडा विजयी।
    • मंडी में वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस की नर्मदा मोहन 127 मतों से विजेता रहीं।

    एक वार्ड की मतगणना करेंगे 35 अधिकारी व कर्मचारी

    जिला परिषद सदस्य की मतगणना के लिए 15 से 20 टेबल लगाए गए हैं। एक वार्ड की मतगणना के लिए लगभग 35 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। लाहुल स्पीति के एक जिला परिषद के लिए किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया और विरोध स्वरूप बहिष्कार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *