लगातार हो रही बारिश के बीच घाटमपुर क्षेत्र के इटर्रा ग्राम पंचायत के मजरा मोहनपुर में कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त मकान के मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए गांव में जर्जर मकानों का तत्काल सर्वे कराने और खतरे वाले मकानों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग भी उठाई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

