शासन ने सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण व नवनिर्माण के एस्टीमेटों को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ग्रामीण सड़कों के नेटवर्क को मजबूती देने के लिए संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा 450 से अधिक से संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिए थे। शासन ने इस वित्तीय वर्ष के सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा संपर्क मार्गो के एस्टीमेट को ग्रामीण संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है।
मीण संपर्क मार्गो के नवनिर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही 10 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।
लोक निर्माण विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नवनिर्माण का कार्य शुरू करा देगा। गा्रमीण संपर्क मार्गो के नवनिर्माण से ग्रामीणों को आवागमन मे सहूलियत होगी।
इन संपर्क मार्गो का होगा नवनिर्माण
- मोहम्मदपुर-चिंगरावली- उस्मानपुर संपर्क मार्ग
- कहरौला से भोगपुर अंडरपास संपर्क माग
- सौंदा हबीबपुर से रामपुर संपर्क मार्ग
- हिसारा से हिसौटी संपर्क मार्ग
- बगसरा पुल से रंधौरा रजवाहा पटरी मार्ग
- सूरतपुर संपर्क मार्ग
- खुटैना से पलड़ाझाल बिजली घर तक संपर्क मार्ग
- ईदगाह से भट्टा होते हुए इच्छावरी संपर्क मार्ग
- अतरौली रेलवे स्टेशन मार्ग से सुल्तानपुर बिनौनी मार्ग
- एचाना से रिढ़ावली संपर्क मार्ग
- भटौना रजवाहा से बिसाइच संपर्क मार्ग
- जहांगीरबाद-दौलतपुर कलां मार्ग से रौसला संपर्क मार्ग
- कल्याणपुर से प्याना कलां होते हुए मदनगढ़ संपर्क मार्ग
- पिलखनवाली सहपानी संपर्क मार्ग
- आजमपुर-हुसैनपुर से बैलाना संपर्क मार्ग
- अरौड़ा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण
- बड़ाैदा से जाहिदपुर संपर्क मार्ग
- नवीपुर खेड़िया से चिलमापुर संपर्क मार्ग
- हाजीपुर में जलालपुर आबादी तक
- ढक नगला से रूपसपुर संपर्क मार्ग

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

