फिरोजाबाद में अब खूंखार बंदरों के आतंक से मिलेगी निजात, मथुरा से आई टीम ने पकड़े 25 मंकी

शहर में खूंखार बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। बंदरों की संख्या कम करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने शनिवार से अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए मथुरा से विशेष टीम बुलाई गई है।

नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक और कर्मचारियों की देखरेख में टीम ने हनुमान गंज, दुर्गा नगर से 25 बंदरों को पकड़ कर जाल में बंद कर लिया।

सैकड़ों बंदरों से परेशान हैं लोग

आर्य नगर, गांधी नगर, हनुमान गढ़, दुर्गा नगर, मथुरा नगर, गुंजन कालोनी, गणेश नगर, विभव नगर, लोहिया नगर, नई बस्ती, नंदराम चौक सहित अन्य मुहल्लों में सैकड़ों की संख्या में बंदर हैं। इनके आतंक से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इनके डर से लोगों ने खुले स्थान व छतों पर जाना छोड़ दिया है।

बंदरों के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं

फिर भी बंदरों के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बंदरों की समस्या के निदान के लिए नगर निगम में प्रतिदिन शिकायतें आ रही हैं। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र ने बताया कि बंदरों की समस्या को देखते हुए मथुरा से टीम बुलाई गई है। टीम द्वारा पहले दिन 25 बंदरों को पकड़ा गया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बंदर पकडने के लिए निरंतर अभियान चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *