वित्त वर्ष 2025-26 (AY 2026-27) के लिए इनकम टैक्स रिटरेन (ITR) फाइलिंग शुरू हो चुकी है और इस बार फॉर्म्स में कई अहम बदलाव किए गए हैं। Income Tax Department Of India ने इन बदलावों का मकसद पारदर्शिता बढ़ाना, गलत जानकारी रोकना और फाइलिंग प्रोसेस को ज्यादा सटीक बनाना बताया है। ऐसे में रिटर्न सबमिट करने से पहले इन नियमों को समझना बेहद जरूरी है।
ITR फॉर्म में ज्यादा डिटेल देना होगा
इस साल सबसे बड़ा बदलाव यह है कि टैक्सपेयर्स को पहले से ज्यादा डिटेल्ड जानकारी देनी होगी। अब आपको अपनी आय के हर स्त्रोत, निवेश, कैपिटल गेन और अन्य फाइनेंशियल जानकारी स्पष्ट तरीके से भरना होगा। इससे टैक्स विभाग लिए आपकी जानकारी को वेरिफाई करना आसान होगा और गलत जानकारी देने की संभावनाकम होगी।
नया Secondary Address फीचर जोड़ा गया
ITR फॉर्म में इस बार कॉलम जोड़ा गया है, जिसमें टैक्सपेयर्स अपनी दूसरी एड्रेस (secondary Address) भी दे सकते हैं । यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अलग-अलग शहरों में रहते या काम करते हैं।
कैपिटल गेन रिपोर्टिंग हुई आसान
पहले कैपिटल गेन को अलग-अलग अवधि के हिसाब से (जैसे एक तय तारीख से पहले और बाद) रिपोर्ट करना पड़ता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है। इससे निवेशकों के लिए ITR भरना पहले से आसान हो गया है।
विदेशी संपत्ति और आय की जानकारी पर सख्ती
अगर आपके पास विदेश में कई संपत्ति, निवेश या आय का स्त्रोत है, तो अब उसे और ज्यादा विस्तार से बताना जरूरी होगा। यह कदम टैक्स चोरी को रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
अलग-अलग टैक्सपेयर्स के लिए जानकारी का रेशनलाइजेशन
सरकार ने कुछ सेक्शन में जानकारी देने के नियमों को आसान भी किया है। खासकर ‘representative assessee’ से जुड़े मामलों में जानकारी को व्यवस्थित और सरल बनाया गया है, ताकि फाइलिंग में भ्रम कम हो।
सही ITR फॉर्म चुनना पहले से ज्यादा जरूरी
ITR-1 से लेकर ITR-7 तक अलग-अलग फॉर्म होते हैं और आपकी आय के स्रोत के अनुसार सही फॉर्म चुनना जरूरी है। अगर गलत फॉर्म चुना गया, तो आपका रिटर्न रिजेक्ट हो सकता है या नोटिस भी आ सकता है।
डेडलाइन का ध्यान रखें
इस साल नॉन-ऑडिट केस के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है। समय पर रिटर्न न भरने पर पेनल्टी और ब्याज देना पड़ सकता है।
क्यों जरूरी हैं ये बदलाव?
सरकार का उद्देश्य साफ है—
* टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाना
* गलत जानकारी और टैक्स चोरी पर लगाम लगाना
* फाइलिंग प्रोसेस को ज्यादा सटीक और डिजिटल बनाना
ITR फॉर्म में किए गए ये बदलाव छोटे जरूर लग सकते हैं, लेकिन इनका असर बड़ा है। अब जरा सी गलती या जानकारी छिपाने पर आपको नोटिस का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रिटर्न फाइल करने से पहले हर डिटेल को अच्छे से चेक करना बेहद जरूरी है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना ITR सबमिट कर सकें।


