जागरण प्रभाव : सूरजवैली में पानी निकालने के लिए निगम ने लगाए चार पंप, लोग बोले- धन्यवाद दैनिक जागरण

4.0kViews
1166 Shares

दिल्ली से सटे शिवदुर्गा विहार के सूरजवैली में आखिरकार लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई। नगर निगम ने जलभराव में बंधक बने 100 से अधिक परिवारों को निजात देने के लिए चार बड़े पंप लगा दिए। जिससे पानी को निकाला जा सके।

दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
इसके साथ ही निगम स्थाई समाधान के लिए एस्टीमेट तैयार कर रहा है। दैनिक जागरण ने 20 अगस्त को जलभराव के दलदल में फंसे 100 परिवार , बच्चों को कंधों पर छोड़ रहे स्कूल हैडिंग से खबर को प्रकाशित किया था। इसके साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों की आपबीती भी सुनाई थी।

रसात में हर बार हो जाता है जलभराव

सूरजवैली काफी नीचे बसा होने के कारण वर्षा के समय यहां पर काफी जलभराव हो जाता है। पानी को पंप के माध्यम से हर साल निकाला जाता था। लेकिन पिछले साल पंप में खराबी आने के कारण इस बार पानी निकासी को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए। जिसके बाद लोगों ने दैनिक जागरण से मदद की गुहार लगाई।

लोगों ने जताया आभार

दैनिक जागरण ने मौके पर जागरण लोगों की पीड़ा को सुनते हुए खबर को प्रकाशित किया। कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया पानी निकासी को लेकर चार बड़े पंप लगा दिए गए है। इसके साथ ही स्थाई समाधान भी खोजा जा रहा है। सूरजवैली निवासी सुनीता देवी, लक्ष्मी और स्नेहा सहित सहित अन्य निवासियों से दैनिक जागरण का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *