सीएम योगी का एलान, बोले- नोट कर लें तारीख…अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी

9.4kViews
1235 Shares

सीएम योगी ने मंगलवार को लखनऊ से बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले 6 महीने में प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी।

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा ‘मैं प्रदेश भर के युवाओं को इस बात के लिए आश्वस्त कर रहा हूं कि अगले 6 महीने के अंदर, नोट करिए अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख नौजवानों को फिर सरकारी नियुक्ति पत्र अलग-अलग स्टेज में हर सप्ताह उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।’

बता दें कि मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित था। जहां सीएम योगी ने कृषि विभाग में 3572 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।

सपा पर साधा निशाना

इस दौरान चीनी मिलों को लेकर सीएम योगी ने सपा पर भी निशाना साधा। कहा कि वर्ष 2007 से 2017 के बीच तत्कालीन समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने 29 चीनी मिलों को बंद किया था। 21 चीनी मिलों को औने-पौने दाम में बेच दिया था। आज 122 चीनी मिलें हम चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *