नरेश टिकैत ने कॉकरोच जनता पार्टी का किया समर्थन, बोले- युवा देश की रीढ़ हैं

7.8kViews
1700 Shares

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह टिकैत ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर बनी कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर समर्थन देने का बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं इसलिए हम भी कॉकरोच जनता पार्टी के साथ देंगे। चौधरी नरेश टिकैत ने गांगनौली में दिल्ली-इकॉनोमिक कॉरिडाेर पर कट की मांग को लेकर पंचायत के बाद पत्रकारों वार्ता में कहा कि युवाओं को कॉकरोच क्यों कहा…युवा देश की रीढ़ है।

जब कॉकरोच जनता पार्टी इतनी बढ़त पर है तो हम भी कहीं ना कहीं कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देंगे। वे युवाओं के साथ हैं। युवाओं के हाथों में सब कुछ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *