मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आरपीएफ का एक्शन, नो-पार्किंग में वाहन लगाना पड़ेगा महंगा

6.5kViews
1903 Shares

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वाहन खड़ा कर कुछ मिनट की राहत लेने वालों के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। नो-पार्किंग जोन में वाहन लगने से सर्कुलेटिंग एरिया में जाम की स्थिति बन रही है और यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

इसे देखते हुए आरपीएफ ने अब सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को अभियान चलाकर नो-पार्किंग जोन में खड़े नौ वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 4500 रुपये जुर्माना लगाया गया।

पिक एंड ड्राप लेन में कार्रवाई

आरपीएफ की टीम ने मुख्य रूप से पिक एंड ड्राप लेन, गेट नंबर-1 और पार्सल घर के आसपास अभियान चलाया। इन स्थानों पर वाहन खड़ा करने से अक्सर रास्ता बाधित हो जाता है। कुछ वाहन चालक यात्रियों को उतारने या लेने के नाम पर काफी देर तक वाहन खड़ा रखते हैं, जिससे जंक्शन का सर्कुलेटिंग एरिया प्रभावित होता है।

जाम से यात्रियों की बढ़ती परेशानी

अवैध पार्किंग के कारण स्टेशन परिसर में जाम लगने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार जाम के कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए जल्दीबाजी में वाहन से उतरकर पैदल स्टेशन की ओर जाना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन छूटने का खतरा भी बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *