किऊल-जमुई रेल खंड पर मलयपुर थाना क्षेत्र के तीन पुलिया के समीप एक हृदय विदारक दुर्घटना में ट्रेन से गिरकर दो सगे नाबालिग भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो जाने की बात बताई गई है।
गणेश रविदास की पत्नी अपने बच्चे के साथ अपने में मायके राविदास टोला देवाचक में ही रहते थे। गणेश रविदास बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं।
करिश्मा कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवाचक में नवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि विशाल तीसरी कक्षा का छात्र है। मृतक के मां को भाई नहीं रहने पर वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में ही रहकर अपनी बूढी मां की देखभाल करती है।मृतक के स्वजन से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन पटना से अपनी मां सीमा देवी के साथ ट्रेन से लौट रहे थे। ट्रेन जैसे ही मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव के समीप पहुंची, दोनों बोगी के गेट पर खड़े होकर अपने घर की तरफ देखने लगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

