21 दिन पहले मां के आत्महत्या करने के बाद युवक ने शनिवार की रात सूने घर में साड़ी के फंदे गले में डालकर खुदकुशी कर ली। घर वापस आए पिता ने आवाज लगाई, लेकिन जवाब न मिलने पर बाजार गये छोटे पुत्र को फोन कर बुलाया। घर आया छोटा पुत्र दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। जहां युवक को फंदे पर लटकते देख नीचे उतारा।
दिवंगत के छोटे भाई शिवम गुप्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि मां का प्रेम संबंध बिसंडा के ग्राम कुलकुम्हारी निवासी एक रिश्तेदार से रहा है। आरोपित रिश्तेदार ने मां को मोबाइल में गलत वीडियो, फोटो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। आए दिन की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मां गोमती ने बीते 01 अगस्त की शाम खुदकुशी कर ली थी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

