सोनीपत में मानकों को ताक पर रख बना रहे थे सड़क, मेयर ने मौके पर पकड़ी गड़बड़ी

देवडू रोड पर 75 लाख रुपये की लागत से चल रहे सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी सामने आने पर मेयर राजीव जैन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान टाइलें टूटी मिलीं और निर्माण सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।

घटिया सामग्री मिलने पर ठेकेदार को लगाई फटकार

मेयर ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए निगम अधिकारियों को पूरे कार्य की जांच के आदेश दिए। साथ ही खराब हिस्से को उखाड़कर दोबारा बनाने और तय मानकों के अनुसार निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए।

मेयर राजीव जैन ने पूर्व पार्षद मुकेश सैनी के साथ निरीक्षण किया। वहां पर टाइलें बेतरतीब लगा मिली, जो निर्माण होने से पहले ही टूट फट गई है। उन्होंने टाइलें उखाड़कर देखी तो टाइलों के नीचे न तो रोड़ा मनको के अनुसार डाल रखा था, ना ही रोड़े के ऊपर रेत की लेयर बिछा रखी थी और जगह-जगह टाइल भी नई की जगह पुरानी लगा रखी थी।

उन्होंने नगर निगम के उच्च अधिकारियों को सड़क निर्माण की जांच करने के निर्देश जारी कर सड़क का खराब हिसा उखड़वाकर दोबारा बनाने को कहा है। मेयर जैन ने कहा कि शिकायत मिलने पर वह स्वयं एक-एक निर्माण कार्य की जांच करेंगे और विकास कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राजीव जैन ने अधिकारियों से वर्क आर्डर की कापी भी मांगी है ताकि उसमें सड़क बनाने की तय मानकों का पता चल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *