रक्सौल में विदेशी मुद्रा विनिमय केंद्र शुरू, भारत-नेपाल व्यापार और पर्यटन को मिलेगी नई गति

भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में विदेशी विनिमय मुद्रा केंद्र की शुरुआत हो गई है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आवागमन से जुड़े लोगों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

आरबीआई क्षेत्रीय निदेशक ने किया उद्घाटन

भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा और एचडीएफसी बैंक परिसर में आयोजित समारोह के दौरान विदेशी विनिमय मुद्रा केंद्र का उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक पटना के क्षेत्रीय निदेशक सुजित कुमार अरविंद ने किया।

इस अवसर पर आरबीआई के जीएम शिव कुमार यादव, उप महाप्रबंधक प्रफुल्ल कुमार झा, संजीव कुमार सिंह समेत बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीमावर्ती कारोबार को मिलेगा लाभ

अधिकारियों ने कहा कि रक्सौल जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में विदेशी मुद्रा विनिमय केंद्र शुरू होने से भारत-नेपाल सीमा पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यटन और सीमा पार आवाजाही करने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सेवाएं

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा से ग्राहकों को विदेशी मुद्रा विनिमय की बेहतर और आसान बैंकिंग सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इससे स्थानीय कारोबारियों और यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *