प्रयागराज में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला, खेत की सिंचाई करते समय गले पर चाकू से किया हमला

9.8kViews
1919 Shares

 गंगापार में मऊआइमा थाना क्षेत्र के मांदीपुर गांव में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला किया गया। बुधवार देर रात वह खेत की सिंचाई कर रही थी। इसी दौरान  एक युवक द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

रात करीब दो बजे हुई वारदात

मांदीपुर गांव निवासी 75 वर्षीय सुखिया देवी पत्नी स्व. राम अभिलाष विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे उसने अपने ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाया था। इसी दौरान वह बगल के खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि तभी धानी का पूरा गांव निवासी चंद्रभान बार-बार उनके खेत की तरफ आ रहा था। इसका विरोध करने पर अपशब्द करने लगा।

जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार

सुखिया देवी ने जब जब चंद्रभान को वहां से जाने की बात कही तो गाली देते हुए उसने चाकू निकाला और सुखिया के गले पर वार कर दिया। हमले में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर सुखिया देवी का बेटादिनेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचा तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *