लू और गर्मी से बेहाल दिल्ली-NCR, 28 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी
शनिवार को मौसम में देखने को मिला बदलाव थोड़े ही समय के लिए था। कुछ ही घंटों के बाद गर्मी फिर से अपनी रंगत में आ गई। मौसम विभाग के अनुमान पा जाएं तो अभी सप्ताह भर दिल्ली-एनसीआर वासियों को ऐसी ही भीषण गर्मी का सामना करना होगा।
तीखी धूप में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और लू भी चलेगी। मौसम विभाग ने 28 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में चल रही है।
न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन भर आसमान साफ रहेगा एवं तेज धूप भी निकली रहेगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवा के थपेड़े भी खाने पड़ सकते हैं।
उधर, रविवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया। इसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

