ऋषिकेश में एक दुकान में लगी भीषण आग, दो मकान भी जले

5.9kViews
1507 Shares

 रविवार सुबह ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र से लगी खदरी ग्रामसभा के चोपड़ा फार्म में एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे समीप के दो मकान भी आग की चपेट में आए हैं। जिस दुकान में आग लगी, उससे दो फीट की दूरी पर विद्युत ट्रांसफार्मर भी लगा है।

गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। घटना के दौरान आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। सूचना पर यूपीसीएल कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। जिसके बाद दमकल वाहन ने रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *