फतेहाबाद ब्रांच नहर में मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान की कोशिशों में जुटी पुलिस

6.0kViews
1774 Shares

फतेहाबाद ब्रांच नहर में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नहर में शव बहता देख तुरंत पुलिस और समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद युवती के शव को नहर से बाहर निकालकर किनारे पहुंचाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक युवती की उम्र करीब 20 से 21 वर्ष बताई जा रही है।

उसने सफेद रंग का टॉप और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के थानों और गोताखोर टीमों को भी सूचना दे दी गई है। समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों ने लोगों से अपील की है कि युवती की पहचान होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि उसके स्वजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *