दिल्ली के फतेहपुर बेरी में गोदाम में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां बुझाने में जुटीं; कोई हताहत नहीं
दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्वरूप कॉलोनी स्थित गोदाम में रविवार सुबह आग लग गई। सूचना पर आनन-फानन में दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई हैं।
दमकल विभाग को सुबह 6.43 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, इवेंट मैनेजमेंट के सामने वाले गोदाम में आग लगी है। आग किस वजह से लगी इसका पता अभी नहीं चल सका है। वहीं, आग से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

