बहादुरगढ़ में फैक्ट्री में बायलर फटने से बड़ा हादसा, लिंटर गिरने से दबे कई मजदूर; राहत-बचाव कार्य में जुटी टीम

6.0kViews
1004 Shares

हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार दिन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से फैक्ट्री का लेंटर गिर गया, जिसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह हादसा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-बी स्थित प्लॉट नंबर 2224 में चल रही फैक्ट्री में हादसा हुआ। फैक्ट्री क्लासिक कोल प्राइवेट लिमिटिड के नाम से चल रही थी, जहां कैमिकल और ग्लू बनाने का काम चल रहा था।

धमाके के बाद फैक्ट्री का लेंटर गिर गया और अंदर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। 4-5 लोगों को निकाल कर सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती करवाया गया है।

आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री के अंदर अभी भी 4-5 लोगों के दबे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *