पूर्वोत्तर रेलवे ने दी बड़ी सौगात, बहराइच मंडल के 4 ज‍िलों के साथ लखनऊ-बाराबंकी के यात्रियों को म‍िलेगा लाभ

 केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए नकहा जंगल-डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर ट्रेन को 26 मई से चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से मंडल के चार जिलों के अलावा बाराबंकी व लखनऊ के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात कर करोना काल से बंद इस ट्रेन को शुरू करने की मांग की थी। गोरखपुर के नकहा जंगल से चलकर डालीगंज तक जाने वाली गाडी संख्या 55061 सुबह 6.52 मिनट पर जरवल रोड पहुंचेगी और गाड़ी संख्या 55062 डालीगंज से चलकर शाम 7.50 बजे जरवलरोड स्टेशन पहुंचेगी।

स्टेशन पर दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह गोंडा, गोंडा कचहरी, कटरा, करनैलगंज, जरवल रोड, बुढ़वल, बाराबंकी, सफेदाबाद मल्हौर और गोमतीनगर होते हुए रात 10 बजे लखनऊ के डालीगंज पहुंचेगी। रात को इसी रुट पर वापस आएगी। सभी स्टेशनों पर ठहराव की वजह से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

नकहा जंगल डालीगंज पैसेंजर ट्रेन चलने से जरवल रोड से लखनऊ आने जाने वाले लोगों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। साथ ही व्यापारियों को काफी सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *