गोरबी चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह उर्फ ‘सीआईडी’ का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

7.4kViews
1898 Shares

सिंगरौली। जिले के गोरबी चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह उर्फ ‘सीआईडी’ का इलाज के दौरान निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बीती रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।रुद्र प्रताप सिंह के निधन की खबर सामने आते ही सिंगरौली पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया जा रहा है कि रुद्र प्रताप सिंह लंबे समय से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गोरबी चौकी प्रभारी के रूप में भी उन्होंने क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। विभागीय स्तर पर उन्हें ‘सीआईडी’ के नाम से भी जाना जाता था।

मिली जानकारी के अनुसार इसी वर्ष नवंबर माह में उनका सेवानिवृत्त होना प्रस्तावित था, लेकिन सेवानिवृत्ति से कुछ महीने पहले ही बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग के साथ-साथ उन्हें जानने वाले लोगों में भी शोक व्याप्त है।रुद्र प्रताप सिंह के निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *