महेंद्रगढ़ पुलिस ने राजस्थान के 5 हजार के इनामी पीओ मनोज को दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

6.8kViews
1399 Shares

पुलिस अधीक्षक दीपक के कुशल दिशा-निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पुलिस न केवल जिले के स्थानीय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, बल्कि साथ लगते पड़ोसी जिलों और राज्यों में अपराध को अंजाम देकर फरार हुए वांछित अपराधियों पर भी पूरी तरह से पैनी नजर बनाए हुए है। इसी दिशा में मुस्तैदी से कार्य करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने सफलता हासिल की है।

सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के एक इनामी पीओ को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जो महेंद्रगढ़ के गांव भूरजट का निवासी है।

यह आरोपी राजस्थान के चिड़ावा थाने में दर्ज एक पुराने मामले में लंबे समय से पीओ फरार चल रहा था, जिस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

5,000 रुपये का इनाम भी घोषित

आरोपी मनोज के खिलाफ राजस्थान के थाना चिड़ावा में मुकदमा संख्या सन् 2013 में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी काफी समय से पीओ चल रहा था। उसकी इसी फरारी को देखते हुए उस पर 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने अपने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए इस इनामी अपराधी को सफलतापूर्वक काबू कर लिया। आज दिनांक 20 मई को सीआईए महेंद्रगढ़ द्वारा आरोपी को पकड़ने के उपरांत, आगामी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चिड़ावा (राजस्थान) पुलिस को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *