उत्तराखंड के रुद्रपुर में भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन, पूर जिले से पहुंचे अन्नदाता; बिजली फ्री करने की मांग

7.1kViews
1785 Shares

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड में रुद्रपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन है। जिसके लिए पूरे ऊधमसिंह नगर से किसान पहुंचे। रुद्रपुर कलेक्ट्रट में किसान आंदोलन को लेकर पुलिस टीम तैनात है। स्टेडियम रोड पर किसानों के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई है। जिले भर से रुद्रपुर में किसान एकत्र हो रहे हैं।

कलेक्ट परिसर के चारों ओर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर किसानों को रोक लिया। जिसके बाद किसान हाईवे पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि अंदर नहीं जाने दिया गया तो हाईवे पर धरना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *