मुंबई के बांद्रा में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, 400 झुग्गी-झोपड़ियां ध्वस्त

मुंबई में मंगलवार को पश्चिम रेलवे ने बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, इसको लेकर पुलिस अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। इसीलिए कार्रवाई में कोई बाधा नहीं आया।

हाई कोर्ट के आदेश पर की जा रही कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी रेलवे ने अवैध झुग्गी-झोपड़ियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत 400 अवैध झोपड़ियों को हटाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है। वहीं, पश्चिमी रेलवे के अनुसार, अवैध झुग्गी-झोपड़ियों पर यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के बाद की जा रही है।बता दें, खाली हुई जगह का उपयोग मुंबई से शुरू होने वाली 50 नई ट्रेनों के संचालन और बांद्रा टर्मिनस के विस्तार के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही अतिरिक्त जगह का उपयोग बांद्रा उपनगरीय स्टेशन को बांद्रा टर्मिनस से जोड़ने और उपनगरीय ट्रेनों को अलग करने के लिए किया जाएगा। इसको लेकर 10 अगस्त 2021 को सर्वेक्षण भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *