नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती घोटाला, नियमों को ताख पर रखकर 17 स्टाफ नर्स-टेक्नीशियन रखे; जांच का आदेश
नोएडा के जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियमों को ताक पर रखकर 17 स्टाफ नर्स व लैब टेक्नीशियन की भर्ती किए जाने के प्रकरण में जिला प्रशासन ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।
भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज मांगे
जांच अधिकारी एसडीएम पूर्वा ने स्वास्थ्य विभाग से भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही भर्ती किए गए स्टाफ को दिए गए वेतन का रिकार्ड भी मांगा गया है। प्रशासन की जांच में भर्ती प्रक्रिया में अपनाए गए नियमों और दस्तावेजों की भी पड़ताल की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

