सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़: गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

सोमवार की देर रात मालीपुर मार्ग पर कनकपुर के पास गोकशी के आरोपित की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।

उसके पास से एक कार व तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। आरोपित जयसिंहपुर की एक गोकशी की घटना में वांछित था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपित पर गोकशी के छह केस विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि घायल आरोपित की पहचान जौनपुर के शाहगंज घोषपुर के मो. आसिफ पुत्र मो. मुजफ्फर के रूप में हुई है। कुछ दिन पूर्व जयसिंहपुर में हुई गोकशी की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने बताया कि बरामद कार का प्रयोग आरोपित गोकशी की घटनाओं में करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *