क्या आपके दही कबाब भी तलते वक्त फट जाते हैं? इस आसान तरीके से बनाएं एकदम परफेक्ट और क्रिस्पी कबाब

1843 Shares

दही कबाब नॉर्थ इंडियन डिशेज में काफी पसंद की जाने वाली डिश है, जो स्टार्टर्स के लिए परफेक्ट है। बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम कबाब किसी भी पार्टी या खास मौके के लिए एकदम सही हैं। अच्छी बात है कि इन्हें बनाना भी काफी आसान है। अगर आप भी घर पर दही कबाब बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।

दही कबाब की रेसिपी रेसिपी

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Appetisers
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

दही कबाब की रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • हंग कर्ड- 1.5 कप
  • पनीर- 1/2 कप
  • बेसन- 2 से 3 बड़े चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 1/2 कप
  • हरी मिर्च- 1-2
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच
  • काजू- 8-10
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल/घी- शैलो फ्राई के लिए

दही कबाब की रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गाढ़ा हंग कर्ड और कद्दूकस किया हुआ पनीर लें और इसमें भुना हुआ बेसन, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, कटे हुए काजू और हरा धनिया डालें।

2

अब इस मिश्रण में काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, इलायची पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं और इन सभी सामग्रियों को हल्के हाथों से मिलाएं ताकि एक सॉफ्ट आटा जैसा बन जाए।

3

अब अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल या पानी लगाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और उन्हें टिक्की या कबाब का आकार दें।

4

इसके बाद तैयार किए गए कबाब को ब्रेड क्रम्ब्स की प्लेट में हल्के से रोल करें और एक नॉन-स्टिक तवे या पैन में 2-3 बड़े चम्मच तेल या घी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें।

5

जब तेल गरम हो जाए, तो कबाब को ध्यान से पैन में रखें और धीमी से मध्यम आंच पर कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें।

6

कबाब फ्राई होने के बाद इन्हें एक टिश्यू पर निकालें और हरे पुदीने की चटनी, लच्छा प्याज और नींबू के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *