शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 21 अगस्त को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन किया है।
एडवोकेट धामी ने बताया कि एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी की बैठक पहले 21 अगस्त को निर्धारित थी, जिसे अब बदलकर 22 अगस्त को सुबह 11 बजे श्री अमृतसर स्थित एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
एसजीपीसी बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगातार प्रयास करती रही है और इस मांग को लेकर होने वाले हर संघर्ष का पूर्ण समर्थन करती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर सिख समुदाय की भावनाओं को समझने के बजाय इस मुद्दे पर संघर्ष करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इंसाफ पसंद प्रत्येक व्यक्ति को इसका विरोध करना चाहिए।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

