Tata Steel के शेयरों में भारी गिरावट, 200 या 275 अब कहां जाएगा भाव? ब्रोकरेज ने दिए नए टारगेट प्राइस

 टाटा स्टील (Tata Steel Share Price) के शेयरों में 18 मई को तेज गिरावट आ गई और यह 4 फीसदी से ज्यादा टूट गए। शेयरों में यह मंदी कंपनी द्वारा बेहतर चौथी तिमाही के नतीजे पेश करने के बाद बावजूद आई है। टाटा समूह का यह शेयर आज ₹211 प्रति शेयर पर खुला, और शुरुआती कारोबार में इसकी कीमत 205 रुपये तक पहुंच गई। टाटा स्टील (Tata Steel Q4 Result) को FY26 की चौथी तिमाही में 2,926 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। खास बात है कि कंपनी के नेट प्रॉफिट में 125% की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,301 करोड़ रुपये था।

ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी

टाटा स्टील के शेयरों में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हो गई। कंपनी के शेयरों ने इस महीने 224.40 रुपये का ऑल टाइम हाई लगाया है। इसके बाद से ही शेयरों में गिरावट जारी है। हालांकि, हालिया गिरावट के बावजूद टाटा स्टील के शेयर टेक्निकल चार्ट पर स्ट्रॉन्ग हैं, और 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

टाटा स्टील पर ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स ने टाटा स्टील के मार्च तिमाही के मजबूत प्रदर्शन को काफी हद तक स्वीकार किया है, हालांकि यूरोप में ऑपरेशनल और लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर चिंताओं के कारण स्टॉक पर अब भी ब्रोकरेज बंटे हुए हैं।

  • जेपी मॉर्गन ने टाटा स्टील की रेटिंग को “ओवरवेट” से घटाकर “न्यूट्रल” कर दिया है और इसका लक्ष्य मूल्य 225 रुपये से घटाकर 220 रुपये कर दिया है।
  • जेफरीज ने अपनी “BUY” रेटिंग बरकरार रखी और लक्ष्य मूल्य को 240 रुपये से बढ़ाकर 275 रुपये कर दिया।
  • मॉर्गन स्टेनली ने टाटा स्टील को 215 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ “ओवरवेट” रेटिंग बरकरार रखी है।
  • सिटी ने अपनी “SELL” रेटिंग बरकरार रखी और लक्ष्य मूल्य को 180 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया।
  • CLSA ने संशोधित लक्ष्य मूल्य 225 रुपये के साथ “होल्ड” रेटिंग बरकरार रखी है।

बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, टाटा स्टीशेयर ने 10 वर्षों में 571.24 प्रतिशत और पांच वर्षों में 76.30 प्रतिशत का मजबूत रिटर्न दिया है। साल-दर-साल आधार पर, इसमें 14.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स में 12.30 प्रतिशत की गिरावट आई है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *