जींद के भुराण गांव में बड़ा हादसा, बिजली लाइन पर काम करते समय लाइनमैन की करंट लगने से मौत

8.8kViews
1647 Shares

 गांव भुराण के खेतों में बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से लाइनमैन बिजेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने एसडीओ पवन व जेई रमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव खोखरी निवासी रणबीर ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई बिजेंद्र शनिवार को भुराण गांव के खेतों में बिजली सप्लाई को ठीक कर रहा था। उसने बिजली निगम से लाइट कट का परमिट भी ले रखा था।

जब उसका भाई पोल पर चढ़कर काम कर रहा था तो लाइन में करंट आ गया और उसकी मौत हो गई। उसके भाई के साथ विकास नगर निवासी दीपक भी काम कर रहा था। बिजेंद्र ने लाइन पर काम करने के लिए परमिट लिया हुआ था।

उसके अनुसार बिजली बंद होनी चाहिए थी। रणबीर ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के एसडीओ पवन, जेई रमेश कुमार व अन्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उसके भाई की मौत हुई है।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने रणबीर की शिकायत पर एसडीओ पवन, जेई रमेश को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *