चोरी के मोबाइल बेचने पहुंचे दो किशोर, आगरा पुलिस ने दो घंटे तक थाने में बैठाया

दुकान पर मोबाइल बेचने पहुंचे दो किशोर को किरावली पुलिस ने दो घंटे तक थाने में बैठाए रखा। बाद में उन्हें अछनेरा थाने भेज दिया था। अछनेरा पुलिस ने दोनों किशोर को स्वजन के सिपुर्द करते हुए स्वजन को हिदायत दी है।

मोबाइल बेचते हुए दोनों किशोर का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने मोबाइल अछनेरा से चुराया था।

पुलिस ने दोनों को हिदायत देकर किया स्वजन के सिपुर्द

अछनेरा कस्बे में रहने वाले दो किशोर शनिवार को किरावली कस्बे में स्थित मोबाइल की दुकान पर पहुंचे। दुकानदारों को मोबाइल दिखाते हुए बेचने की बात कही। दुकान संचालक को शक हुआ तो उसे किराव

ली थाना पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के नाम पर दोनों किशोर को किरावली थाने में दो घंंटे तक बिठाए रखा गया।

पहले तो दोनों किशोर ने मोबाइल अपने भाई का बताया। सख्ती से पूछताछ में बताया कि अछनेरा कस्बे में शराब पीकर घूम रहे युवक की जेब से मोबाइल उन्होंने निकाला है।

 पुलिस बोली, दुकान संचालक दोनों को थाने लाया था

मामला अछनेरा का होने के कारण किरावली पुलिस ने दोनों किशाेर को अछनेरा पुलिस के सिपुर्द कर दिया। इस बीच दुकान पर मोबाइल बेचने पहुंचने किशोरों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। अछनेरा पुलिस ने आनन-फानन में दोनों किशोरों को उनके स्वजन के सिपुर्द कर दिया।

एसीपी ने दी जानकारी

एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार ही दोनों किशोर को थाने लेकर आया था। सिपुदर्गी में देने के लिए दोनों के स्वजन को थाने बुलाया गया था। उनको आने में समय लगा। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को थाने में रखा गया। बाद में अछनेरा पुलिस के सहयोग से दोनों बच्चों को उनके स्वजन के सिपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *