Delhi-Dehradun Greenfield Highway पर ‘फ्री सेवा’ होगी बंद, टोल टैक्स वसूली की तारीख हुई तय

3.3kViews
1923 Shares

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे (दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर) पर टोल टैक्स वसूली 14 मई की सुबह आठ बजे से होगी। इसकी तैयारी में टोल कर्मी जुटे हैं। काठा टोल प्लाजा से कार से दिल्ली जाने के लिए 240 का टोल टैक्स जमा करना होगा। प्रतिबंधित वाहनों पर अंकुश नहीं लगा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर (Delhi-Dehradun Economic Corridor) का उद्धाटन किया था, तब से वाहन बगैर टोल टैक्स जमा करे फर्राटे भर रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। इस पर सफर करने के लिए वाहन चालकों को जेब ढीली करनी होगी। वहीं प्रतिबंधित वाहनों भी दौड़ रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने में सिस्टम नाकाम है।

cकाठा टोल प्लाजा के मैनेजर अंकित धामा का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल वसूली की तारीख निर्धारित कर दी है। 14 मई की सुबह आठ बजे से वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। टोल टैक्स की दरें पहले की जारी की जा चुकी है। इसके जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए है। काठा टोल प्लाजा से दिल्ली कार से जाने के लिए 240 का टोल टैक्स जमा करना होगा। दोपहिया, थ्री व्हीलर, ट्रैक्टर-ट्राली प्रतिबंधित है।वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग

प्रतिबंधित वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया जा रहा है, जबकि प्रदेश सरकार इसको लेकर बहुत गंभीर है। कई बार यातायात पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *