गाजियाबाद में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर मांगी 4000 रुपये की रिश्वत, सॉफ्टवेयर इंजीनियर का जवाब वायरल
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप एक पुलिसकर्मी पर लगा है। इसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने करीब छह माह पहले पुलिसकर्मी से बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।
सोशल मीडिया पर एक मिनट 29 सेकंड का वीडियो प्रसारित हुआ है। वीडियो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।हालांकि जागरण इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने क्या दिया जवाब?
वीडियो में पुलिसकर्मी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए गया है। जहां वह कागजात देखने के बाद इंजीनियर से हिसाब करने की बात कहता सुनाई दे रहा है।
इंजीनियर के हिसाब के संबंध में पूछने पर पुलिसकर्मी कहता सुनाई देर रहा है जो दो चार हजार देना है, दे दो। इस पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बोला कि मुझे तो लोगों ने बताया था कि 1000-500 रुपये मांगते हैं।
फिर उनके मना करने पर पुलिसकर्मी तेजी से जाता दिखाई दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्य बली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

