सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार को दूसरे वाहन ने मारी टक्कर

 राकांपा (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने शनिवार को बताया कि पुणे से मुंबई जाते समय उनकी कार को एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी, लेकिन सीट बेल्ट पहने होने के कारण वह सुरक्षित बच गईं।

उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं पुणे से मुंबई जा रही थी, तभी एक कार आई और मेरी कार में उसने टक्कर मार दी। सीट बेल्ट जरूर पहनें। कृपया सभी यात्री सावधान रहें।

आगे लिखा कि यह इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप कैसे गाड़ी चलाते हैं, यह एक लापरवाह ड्राइवर की भी गलती हो सकती है।

साथ ही बोलीं कि सौभाग्य से मैंने सीट बेल्ट पहनी हुई थी। हम सब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन, जब एक दूसरी कार ने मेरी कार में बगल से टक्कर मारी तो मैं थोड़ा डर गई। सड़क सुरक्षा बहुत जरूरी है। सुले ने टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर भी साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *