धर्मशाला में क्षतिग्रस्त सड़क से सीधे खाई में जा गिरी पंजाब नंबर की कार, युवक की मौत व युवती की हालत गंभीर

3.6kViews
1619 Shares

 हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक कार क्षतिग्रस्त सड़क से सीधे खाई में जा गिरी। नरघोटा में हुए इस हादसे में पंजाब नंबर की कार में सवार 30 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी शीला चौक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शेयर मार्केट का काम करता था व इस संबंध क्लासेज भी लगाता था।

पंजाब के युवती गंभीर रूप से घायल

कार में सवार फतेहाबाद पंजाब निवासी 28 वर्षीय उपासना सिंह पुत्री अच्छर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए टांडा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। युवती की बाजू, सिर व टांग में गंभीर चोट आई हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर ने बताया कि यह घटना बुधवार देर शाम की है। जब कार नरघोटा के पास एक खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई और गाड़ी में सवार युवती गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *