ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कार 400 M गहरी खाई में गिरी, एक घायल; एक लापता

4.6kViews
1845 Shares

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर मंगलवार सुबह थाना देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत तोताघाटी के पास एक वाहन गिरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ व्यासी के जवानों ने 400 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई।

एक महिला की तलाश में चलाया जा रहा है रेस्क्यू

वाहन के पास एक घायल व्यक्ति मिला। उसने बताया कि वाहन में एक महिला भी थी, जिसकी तलाश टीम की ओर से की जा रही है। घायल का रेस्क्यू किया जा रहा। वह दिल्ली के रहने वाले हैं। कार संख्या डीएल 11 सीडी 3154 में सवार घायल व्यक्ति की पहचान अनीश (22) पुत्र संदीप निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि सोहनी (20) निवासी दिल्ली की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *