हिमाचल बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट एवं टॉपर्स लिस्ट जारी, कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉप, चेक करें पूरी लिस्ट

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा 10th क्लास का रिजल्ट 11 बजे घोषित कर दिया गया है। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org, डिजीलॉकर पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि 10th बोर्ड एग्जाम का आयोजन 3 से लेकर 28 मार्च 2026 तक करवाया गया था।

कांगड़ा की अनमोल ने पहला वहीं अभिनव मेहता ने पाया 2nd स्थान

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस वर्ष 88.87 फीसदी छात्र छात्राएं पास हुए हैं। इस बार 93,694 ने परीक्षा में भाग लिया था।

कांगड़ा की अनमोल ने 699 अंक पाकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र अभिनव मेहता ने 698 अंक प्राप्त करके राज्य में 2nd पोजीशन हासिल की है।

697 अंक लेकर नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीहड़ू (बिझड़ी) की छात्रा अश्विका शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे नंबर पर ही अलीशा ठाकुर हैं जो ऑक्सफोर्ड स्कूल, कोटली की छात्रा हैं। इन्होंने भी 697 अंक हासिल किये हैं।
696 अंक प्राप्त करके ध्रुव आदर्श विद्यालय, छियाछी सोलन की छात्रा श्रुति, किड बड्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पांगा (बिझड़ी) की छात्रा अस्मिता शर्मा, भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ की छात्रा इशिता वालिया और भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजनाथ कांगड़ा के छात्र कनिश भी 696 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे हैं।

  • रैंक 1: अनमोल (699 अंक/ 99.86%)
  • रैंक 2: अभिनव मेहता/ पूर्णिमा शर्मा/ रूहानी धीमान (698 अंक/ 99.71%)
  • रैंक 3: अश्विका शर्मा/ अलीशा ठाकुर/ (697 अंक/ 99.57%)
  • रैंक 4: श्रुति/ अस्मिता शर्मा/ इशिता वालिया/ कनिश (696 अंक)

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया है। नतीजों के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। आप यहां से इस वर्ष टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वाली सभी स्टूडेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं। टॉप करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जा सकता है।

मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

हिमाचल प्रदेश दसवीं रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। नतीजे जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एवं डिजीलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। आपके लिए यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। आप इस पर क्लिक करके सीधे परिणाम चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *