बंगाल में BJP सरकार बनने पर NDA नेताओं का जमावड़ा; शपथ ग्रहण में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी

राजनीत‍िक रूप से बिहार के बाद अब बंगाल ने भी इतिहास रच दिया है। दोनों राज्‍यों में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है।

शुभेंदु अधिकारी के सीएम पद के शपथ समारोह में शामिल होने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल पहुंचे। सुबह वे सीएम आवास से रवाना हुए।

उन्‍होंने कार्यक्रम का वीड‍ियो अपने एक्‍स हैंडल पर लाइव किया। इसमें लिखा क‍ि प्रधानमंत्री की उपस्‍थ‍िति‍ में पश्चिम बंगाल में पहली बार बन रही भाजपा की सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुआ।

एक-एक कर नेताओं से म‍िले प्रधानमंत्री

मंच पर मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा बिहार एनडीए के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अभ‍िवादन स्‍वीकार किया। वे एक-एक कर सभी से मिले।

इनमें भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍िति‍न नवीन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोजपा आर के अध्‍यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जदयू के कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष संजय झा, मंगल पांडेय शामिल थे।

सम्राट कैबिनेट विस्‍तार में भी शामिल हुए थे पीएम

दो दिन पहले बिहार में मंत्र‍िमंडल वि‍स्‍तार का भव्‍य समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया था। इसमें भी प्रधानमंत्री समेत गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ित‍िन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आद‍ि आए थे।

इधर मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम आवास 1 अणे मार्ग में शुक्रवार शाम श‍िफ्ट हो गए। इससे पूर्व में 5 देशरत्‍न मार्ग में रह रहे थे। पूर्व सीएम नीतीश कुमार बेटे के साथ 7 सर्कुलर रोड आवास में रहने लगे हैं।

मंत्र‍िमंडल विस्‍तार के बाद सम्राट चौधरी एक्‍शन में दिखे। उन्‍होंने विभाग का दायित्‍व संभालने वाले मंत्र‍ियों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *