चंपावत दुष्कर्म षड्यंत्र: कमल ने नाबालिग और उसके भाई को किया गुहराम, सामने आई ’50 लाख के ऑफर’ की बात

1328 Shares

 कक्षा दसवीं की नाबालिग छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म का षणयंत्र रचने वाला कमल रावत ने न सिर्फ नाबालिग को उसके पिता का उपचार कराने का प्रलोभन देकर झांसे में लिया, बल्कि उसके चचेरे भाई को भी गुमराह कर दिया।

तथ्यों को दिपाकर उसका फोन आने पर उसके चाचा यानी छात्रा के पिता व छात्रा के गायब होने की बात कही। साथ ही उनपर 50 लाख रुपये का ऑफर देने को बताया। जिसपर कमल के कहने पर नवीन ने तहरीर लिखकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

50 लाख रुपये का ऑफर देने की बात

नाबालिग का चचेरा भाई नवीन गाजियाबाद में काम करता है। शेयर किए वीडियो में उसने बताया कि उसकी बात चाचा से कई दिनों से नहीं हुई थी। जब कॉल किया तो उनका फोन नहीं लगा। कुछ समय के बाद कॉल किया तो फोन कमल रावत ने उठाया और पूरी घटना बताई। साथ ही कहा कि उसके चाचा व चचेरी बहन लापता हैं।

नवीन ने बताया कि कमल ने इस मामले को दबाने के लिए आरोपित पक्ष पर 50 लाख रुपये का ऑफर देने की बात कही। जिसपर नवीन राजी नहीं हुआ। इतना ही नहीं कमल पर यह भी आरोप लगाया है कि उसने एसपी का नंबर देकर बात करने को कहा, लेकिन जब बात नहीं हो पाई, तो उसने पत्र लिखवाया।

साथ ही पत्र के साथ वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर साझा कराया। उसने बताया कि स्वजन पर कोई दबाव नहीं बनाया गया था और न ही रुपये की बात आई थी। कमल के कहने पर उसने ऐसा लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *