आगरा के सिकंदरा में गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट में लगी आग, दो स्कूटी जलकर खाक

6.1kViews
1713 Shares

 सिकंदरा क्षेत्र में भावना एस्टेट के पीछे स्थित गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घटना में अपार्टमेंट परिसर में खड़ी दो स्कूटी जलकर खाक हो गईं। आग लगने के दौरान कुछ लोगों के इमारत में फंसे होने की सूचना पर पुलिस तत्काल एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं।

काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *