1 जुलाई से रोज 28 विमान नोएडा एयरपोर्ट से भरेंगे उड़ान, IndiGO की 32 फ्लाइट्स का शेड्यूल तैयार; देखें रूट

8.7kViews
1279 Shares

 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट  से 1 जुलाई 2026 से घरेलू उड़ानों का बड़ा विस्तार होने जा रहा है। इस दिन से IndiGo के 28 विमान रोज उड़ान भरेंगे।

वहीं, चार फ्लाइट्स ऐसी भी हैं, जो सप्ताह में निर्धारित दिनों में ही उड़ान भरेंगी। बरेली और किशनगढ़ रूट पर दो-दो फ्लाइट्स हैं, इस तरह कुल 32 उड़ानों का शेड्यूल इंडिगो ने तैयार कर लिया है। नियमित उड़ानों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को सीधी एयर कनेक्टिविटी मिलेगी।

नोएडा से इन शहरों के उड़ान भरेंगे विमान

एयरलाइन के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर, नवी मुंबई, भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, जोधपुर, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ और पंतनगर सहित कई शहरों के लिए उड़ानें संचालित होंगी।  जारी शेड्यूल के मुताबिक, नोएडा से लखनऊ के लिए रोजाना कई उड़ानें रहेंगी।

जयपुर-चंडीगढ़ के लिए भी दिन में 2-2 उड़ानें

वहीं जयपुर और चंडीगढ़ के लिए भी दिन में दो-दो फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी। श्रीनगर, धर्मशाला और जम्मू जैसे पर्यटन स्थलों के लिए सीधी उड़ानों से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इंडिगो ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से परिचालन शुरू होने के साथ ही यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का तीसरा प्रमुख एयर हब बन जाएगा। कंपनी ने बुकिंग अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म और अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के जरिए शुरू कर दी है।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

नई उड़ानों के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को वैकल्पिक एयरपोर्ट सुविधा मिलेगी। साथ ही धार्मिक, पर्यटन और व्यावसायिक शहरों तक सीधी उड़ानों से यात्रा आसान होगी। एयरलाइन ने कहा है कि बुकिंग चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *