मुरादाबाद में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम और पुलिस पर फायरिंग, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वर्दी फाड़ी

1980 Shares

भगतपुर क्षेत्र के गांव खेरखाता में जेई के साथ बिजली चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी। आरोपितों ने पुलिस और बिजली विभाग की टीम पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने दो महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सरकंडा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई राजेश कुमार कुछ जानकारी मिली कि गांव खेरखाता में बिजली चोरी की जा रही है। सूचना पर शुक्रवार की शाम बिजली विभाग की टीम पहुंच गई।

टीम ने चेकिंग करनी शुरू की तो गांव के ही भोपाल सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर चेकिंग का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की गई। सूचना भगतपुर पुलिस को दी गई। मानपुर पुलिस चौकी से प्रभारी जयवीर सिंह व हेड कांस्टेबल अमित भाटी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा।

उनके साथ भी मारपीट की और एक ग्रामीण ने तो तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जेई के शिकायती पत्र पर भोपाल सिंह उनकी पत्नी, शक्ति सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *