KKR के ऑलराउंडर ने गुपचुप रचाई शादी, इस टीवी एक्ट्रेस को बनाया अपनी दुल्हनिया; एक फोटो से हुआ खुलासा

7.3kViews
1680 Shares

क्रिकेटरों और टीवी एक्ट्रेस के अफेयर की फेहरिस्त काफी लंबी है। इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है। ये खिलाड़ी हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर रमनदीप सिंह। रमनदीप सिंह ने एक टीवी एक्ट्रेस से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। इसकी भनक एक दिन बाद एक फोटो से लोगों को लगी।

आईपीएल में कोलकाता और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलने वाले रमनदीप ने टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान से शादी रचाई है। चार्ली ने एक फोटो पोस्ट की है जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ।

इन लोगों ने लिया हिस्सा

इन दोनों की शादी सात अगस्त को हुई। शादी समारोह में काफी कम और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। बाहर इस शादी की भनक किसी को नहीं पड़ी। दोनों ने गुरुद्वारे में पंजाबी रिती रिवाज से शादी की। इस दौरान दोनों ही परिवार वालों के करीबी लोग मौजूद रहे। रमनदीप और चार्ली के दोस्तों ने भी शादी में हिस्सा लिया। भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन धीर, अश्विनी कुमार और पंजाब के क्रिकेटर जस्सिंदर सिंह ने इसमें हिस्सा लिया।

टीवी एक्टर जय भानुशाली ने भी शादी की फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। शादी में रमनदीप ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी और मरून पगड़ी लगाए थे। वहीं चार्ली ने मरून रंग का लहंगा पहना था।

शुभमन गिल ने किया कमेंट

चार्ली ने जैसे ही अपनी और रमनदीप की शादी की फोटो पोस्ट की वैसे ही उनकी पोस्ट पर कई दिग्गजों के कमेंट आ रहे हैं। इस समय श्रीलंका टेस्ट सीरीज खेलने गए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी इन दोनों को बधाई दी है। उनके अलावा अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती ने भी कमेंट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *