धनबाद-दिल्ली की 2 स्पेशल और जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस ट्रेन रद, यात्रियों को होगी परेशानी

 गर्मी की छुट्टियों को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। कंफर्म सीट मिलना दूर कई ट्रेनाें में वेटिंगलिस्ट टिकट की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।

इस बीच छुट्टियों वाले पीक सीजन में रेलवे ने कई महत्वपूर्ण रूटों की ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद करने की घोषणा कर दी है।

धनबाद से दिल्ली व शकूर बस्ती तक चलने वाली स्पेशल ट्रेनें इस माह अलग-अलग दिनों में रद रहेंगी। धनबाद होकर चलने वाली गोवा की एकलौती साप्ताहिक ट्रेन मई-जून में प्रभावित रहेगी।

वास्को द गामा से जसीडीह के बीच चलने वाली ट्रेन आठ, 15, 22 व 29 मई तथा पांच जून को वास्को द गामा के बदले कर्नाटक के धारवाड़ से चलेगी।

जसीडीह से वास्को जाने वाली ट्रेन भी 11, 18 व 25 मई तथा एक जून को धारवाड़ तक तक ही चलेगी। धारवाड़ से वास्को द गामा रेल मार्ग पर कैसल राक से कुलेम के बीच घाट सेक्शन पर लाइन ब्लाक के कारण मई-जून की विभिन्न तिथियों में ट्रे प्रभावित रहेगी।

इन तिथियों में रद रहेंगी ट्रेनें

  • 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल 22 मई को रद
  • 03640 शकूर बस्ती -धनबाद स्पेशल 23 मई को रद
  • 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 23 मई को रद
  • 03310दिल्ली-धनबाद स्पेशल 24 मई को रद
  • 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 12 जून को रद
  • 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस 15 जून को रद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *