16 साल बाद डॉ बनकर लौटे Karan Singh Grover, सीरीज में एक्टर की एंट्री देख फैंस हुए इमोशनल; याद आए वो पुराने दिन

 करण सिंह ग्रोवर के सबसे यादगार किरदारों में से एक ‘डॉ अरमान’ का है। 16 साल पहले आए शो ‘दिल मिल गए’ में उन्हें इस रूप में बेहद पसंद किया गया था। अब हाल ही में वह अपने इस आइकॉनिक किरदार में एक बार फिर से अमोल परासर की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 में एक बार फिर से दिखाई दिए।

ग्राम चिकित्सालय 2 का नए प्रोमो में दिखे करण सिंह ग्रोवर

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का हाल ही में प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में वह पिंक रंग की शर्ट पहनकर स्टेथोस्कोप लगाए एंट्री लेते हैं और डॉ प्रभात और डॉ गार्गी के मरीज का अपने अंदाज में इलाज करते हैं। वह प्रभात के मरीज को उसके बाद घर भेज देते हैं। 2 मिनट में हुए मरीज का इलाज देखकर हैरान डॉ प्रभात पूछता है, “डॉ साहब, आपका भटकंडी आने का इरादा है क्या? जिसका रिस्पांस करते हुए डॉ साहब स्माइल करते हुए कहते हैं, ‘नहीं डॉ साहब मैं सिर्फ दिल में आता हूं..भटकंडी में नहीं।”

जिस तरह से डॉ यह बोलते हुए विंक करता है और स्टाइलिश एग्जिट लेता है, उस समय लोगों को उनका आइकॉनिक किरदार डॉ अरमान याद आ गया। ग्राम चिकित्सालय के इस नए प्रोमो को शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा, “दिल की धड़कन तेज तो सिर्फ एक ही डॉक्टर कर सकता है।”

‘डॉ अरमान’ को देख बढ़ी फैंस की धड़कने

करण सिंह ग्रोवर को डॉ अरमान की भूमिका में सालों बाद देख फैंस काफी इमोशनल हो गए। एक यूजर ने लिखा, “डॉ अरमान इज बैक। स्टेथोस्कोप वाले इस डॉ को देखकर मेरी पुरानी यादें इतनी ताजा हो गई है कि मेरे दिल की धड़कने बढ़ गई हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जैसे ही मैंने आपको डॉ अरमान के रूप में देखा, मेरी सारी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। आपकी मुस्कान, आकर्षण आज भी बिल्कुल वैसा ही है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “करण सिंह ग्रोवर आप एक आप एक बार फिर से डॉ बनकर स्क्रीन पर वापस आजाओ।” जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि साल 2007 से 2010 में स्टार वन पर ‘दिल मिल गए’ आता था, जो उस समय पर दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *