49 दिन बाद भी क्यों ओटीटी पर नहीं आई ‘धुरंधर 2’, मेकर्स ने बताया और कितना करना होगा इंतजार?

9.2kViews
1854 Shares

‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाई हुई है। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर फिल्म दुनियाभर में 1900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। अब रणवीर सिंह के फैंस को बस इस बात का इंतजार है कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब दस्तक देगी।

अब तक ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, इस बार खुद मेकर्स ने दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट में यह जानकारी दी है कि ‘धुरंधर 2’ को वह ओटीटी पर कब तक रिलीज नहीं कर सकते हैं।

कब तक OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘धुरंधर 2’?

बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में ‘त्रिदेव’ के मशहूर गाने ‘तिरछी टोपी’ का इस्तेमाल किया गया था। ‘रंग दे लाल’ गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया था, जिसमें ‘त्रिदेव’ के गाने का मशहूर सिग्नेचर ‘ओए..ओए’ यूज किया गया है। इसे लेकर ‘त्रिदेव’ के ओरिजिनल मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने शुरुआत में उन्हें मामले को बातचीत करके सुलझाने के लिए कहा था, लेकिन बात नहीं बनी, जिसकी जानकारी बुधवार को कोर्ट को दी गई।

सुनवाई के दौरान, ‘धुरंधर 2’ के ऑडियो और वीडियो म्यूजिक राइट्स के मालिक ने याचिकाकर्ता की अंतरिम राहत का विरोध किया। इस दौरान ‘धुरंधर 2’ के निर्माताओं ने कोर्ट को बताया कि फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और मिड-मई तक इसके OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने की कोई संभावना नहीं है। मेकर्स के मुताबिक, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने से पहले फिल्म 8 से 10 हफ्ते तक सिनेमाघरों में लगी रहती है। 14 मई को ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में अपने 8 हफ्ते पूरे करेगी। अगर यह मूवी आगे भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती है, तो इसकी टाइमलाइन 10 हफ्ते तक भी जा सकती है, जिसकी वजह से फैंस को OTT रिलीज के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर 2’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने में अभी टाइम लगेगा, यह तो पूरी तरह से क्लियर हो गया है। उम्मीद है कि फिल्म जून तक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ को 2 भागों में रिलीज किया गया था। जहां ‘धुरंधर-पार्ट 1’ दिसंबर में रिलीज हुई थी, तो वहीं इसके सेकंड पार्ट को मेकर्स ने इस साल मार्च में रिलीज किया। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1140.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 1935 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *