कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह प्रयागराज में नजरबंद, प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जा रहे थे अयोध्या
इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को पुलिस ने मंगलवार को नजरबंद कर लिया है। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर मंगलवार की सुबह अयोध्या जा रहे थे। इसके पहले उनके अशोक नगर स्थित निवास पर पुलिस तैनात कर दी गई। उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर दर्शन करने की घोषणा की थी
सांसद उज्जवल रमण सिंह के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष मिश्र, प्रदीप मिश्र अंशुमन आदि को भी प्रयागराज पुलिस ने घर से बाहर निकलने से रोका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बने राम मंदिर का दर्शन करने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अयोध्या के लिए निकल रहे थे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

